फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआरएस अधिकारी ने केंद्रीय मंत्री के साथ अंटार्कटिक एक्सपीडिशन के अनुभव साझा किए

विज्ञापन
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को तस्वीर भेंट करते आईआरएस अधिकारी अंकुर रापरिया। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
गन्नौर। गांव शेखपुरा के आईआरएस अधिकारी अंकुर रापरिया ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर अंटार्कटिका अभियान के अनुभव साझा किए। उन्होंने 20 मिनट तक बातचीत के दौरान यात्रा अभियान के उद्देश्य और 2041 फाउंडेशन के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

आईआरएस अंकुर रापरिया ने बताया कि वहां जाकर उन्होंने ग्लोबल वार्मिंग से अंटार्कटिक में बदल रहे हालात की जानकारी ली। इस दौरान उनके द्वारा ली गई तस्वीरों को देख कर वित्तमंत्री ने आईआरएस अधिकारी की सराहना की। वित्तमंत्री ने 2041 और अंटार्कटिक एवं पर्यावरण संरक्षण के संदेश को आगे ले जाने के लिए स्कूलों और अन्य संगठनों के साथ काम करने के लिए आईआरएस रापरिया को प्रोत्साहित किया, ताकि पर्यावरण को बचा कर ग्लोबल वार्मिंग से बचा जा सके। इस दौरान रापरिया ने वित्तमंत्री को स्पीति वैली में ली गई आकाश गंगा और भगवान बुद्ध की तस्वीर भेंट की। अंकुर रापरिया वर्तमान में इनकम टैक्स के विजिलेंस विभाग में दिल्ली में उप निदेशक के पद पर नियुक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें