फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कब्जे के मामले में दिए जांच के आदेश

Sun, 01 Feb 2026 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। गांव अगवानपुर में पंचायत की भूमि पर कब्जा और निर्माण करने के मामले में ग्रामीणों की शिकायत पर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी ने पंचायत सचिव को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण करतार सिंह, बलराज, रोहित, प्रिया, राजेंद्र, कविता, आनंद का आरोप है कि पंचायत की जमीन पर नियमों के विपरीत निर्माण कराया गया है। इससे गांव की सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। शिकायत में मौजूदा सरपंच और पूर्व सरपंच के नाम भी शामिल किए गए हैं।
पंचायत सचिव जांच पूरी कर जल्द रिपोर्ट सौंपेंगे ताकि उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों ने मांग की कि पंचायत भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाए।
विज्ञापन

न्याय युद्ध मंच के संयोजक देवेंद्र गौतम ने आरोप लगाया है कि पंचायत भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उपायुक्त की ओर से जांच की जिम्मेदारी नगराधीश को सौंपी गई है लेकिन मौके पर कोई ठोस कार्रवाई दिखाई नहीं दे रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें