फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 100 गलियों में 10 करोड़ से बिछाई जाएंगी इंटरलॉकिंग टाइलें

विज्ञापन
फोटो 27: सोनीपत के वार्ड-19 में विकास कार्य के शुभारंभ पर वरिष्ठ नागरिक से नारियल तुड़वाते विधा
विज्ञापन
सोनीपत। रेलवे लाइन पार क्षेत्र में तीन वार्डों में करीब 100 कच्ची गलियाें को पक्का कराया जाएगा। गलियां के इंटरलॉकिंग टाइलें बिछाए जाने से हजारों लोगों को राहत मिलेगी। गलियों के पक्का करने के कार्य पर नगर निगम की तरफ से 10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। विधायक निखिल मदान ने शुक्रवार को विकास कार्यों का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि इंडियन कॉलोनी एक्सटेंशन, सरस्वती विहार एक्सटेंशन, दहिया कॉलोनी, रेड रोज काॅलोनी और शिव मॉडर्न स्कूल काॅलोनी की लगभग 100 कच्ची गलियों को इंटरलॉकिंग टाइल से पक्का किया जाएगा। इससे क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी। विधायक निखिल मदान ने वार्ड नंबर 16 में दहिया कॉलोनी में वरिष्ठ नागरिक सूरत सिंह जोगी से नारियल तुड़वाया। वार्ड नंबर 19 में देवीलाल कॉलोनी में विधायक ने नारियल तोड़कर विकास कार्य का शुभारंभ किया।
इसके बाद विधायक ने सरस्वती विहार एक्सटेंशन व इंडियन कॉलोनी एक्सटेंशन भी विकास कार्य शुरु कराया। उनके साथ मंडलाध्यक्ष नरेश वर्मा, निगम पार्षद मोनिका नागर, बिजेंद्र मलिक, नीतू दहिया, सहायक अभियंता सोमबीर सिंह, कनिष्ठ अभियंता सागर मलिक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें