फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर विश्वविद्यालय टेनिस चैंपियनशिप : दिल्ली विश्वविद्यालय ने सेमीफाइनल में सीसीएसयू को 2-0 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
-महिला वर्ग में एमडीयू रोहतक और पंजाब विश्वविद्यालय ने भी सेमीफाइनल में बनाई जगह
विज्ञापन

फोटो : : 41 व 42
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी), मुरथल में चल रही अखिल भारतीय उत्तर क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय टेनिस चैंपियनशिप के चौथे दिन कड़ा मुकाबला हुआ। महिला वर्ग के सेमीफाइनल में दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू), मेरठ को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
शनिवार को महिला वर्ग के क्वार्टर फाइनल में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू), रोहतक ने पंजाबी विश्वविद्यालय, पटियाला को 2-0 से हराया। वहीं, पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ ने बेनेट विश्वविद्यालय, नोएडा को 2-0 से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इसके बाद हुए सेमीफाइनल मुकाबले में दिल्ली विश्वविद्यालय ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ को 2-0 से पराजित कर फाइनल का टिकट कटाया।
विज्ञापन


पुरुष वर्ग में पंजाब, सीसीएसयू और दिल्ली विश्वविद्यालय की जीत
पुरुष वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में भी खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को 3-0 से हराया। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ ने बेनेट विश्वविद्यालय, नोएडा को 3-1 से शिकस्त दी। वहीं, दिल्ली विश्वविद्यालय ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक को 3-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


खेल प्रतिभाओं को मंच देना विश्वविद्यालय की प्राथमिकता
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर अवसर और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रतियोगिता के आयोजक सचिव एवं विश्वविद्यालय के खेल निदेशक डॉ. बिरेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि उत्तर क्षेत्र के विभिन्न विश्वविद्यालयों की टीमें पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं। इस अवसर पर एआईयू के पर्यवेक्षक डॉ. प्रभाकरण, बीरबल वढेरा, निखिल हुड्डा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें