फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गेमिंग के नाम पर धोखाधड़ी करने के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

Sat, 02 May 2026 03:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत में अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्यों के साथ साइबर थाना पुलिस। स्रोत: पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
सोनीपत। साइबर थाना पुलिस ने गेमिंग और टास्क पूरे करने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। साइबर थाना पुलिस ने इस गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान के झुंझनू निवासी सुरेंद्र, मध्यप्रदेश निवासी अजय व दिल्ली के द्वारका निवासी राजेश है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकदी और मोबाइल बरामद किया है। महिला ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि उन्होंने सोशल मीडिया पर रील देखकर गेम खेलना शुरू किया था। शुरुआत में आरोपियों ने उनको कम निवेश पर अधिक मुनाफे का लालच दिया था। पहले उन्होंने एक हजार रुपये लगाए जिस पर उन्हें 270 रुपये का लाभ दिया गया।
इसके बाद 500 रुपये लगाने पर दो हजार रुपये वापस दिए गए। विश्वास जीतने के बाद आरोपियों ने उनको टास्क पूरे करने का झांसा दिया और कहा कि पैसे दोगुने हो जाएंगे। इसी तरह नौ टास्क पूरे करवाने के नाम पर आरोपियों ने उनसे 6.84 लाख रुपये जमा करवा लिए थे।
विज्ञापन

जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने धमकी दी कि यदि पैसे नहीं दिए तो पुराना सारा पैसा खत्म हो जाएगा। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी।

मोबाइल सहित आरोपियों को किया गिरफ्तार, बैंक खाता होल्ड

निरीक्षक बसंत कुमार के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक नवीन, नवदीप और सिपाही विकास व नवीन की टीम ने तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों को दिल्ली और राजस्थान के ठिकानों से गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपियों के पास से 620 रुपये की नकदी और वारदात में इस्तेमाल मोबाइल बरामद किया है। इसके अलावा पुलिस ने ठगी की राशि में से 9,130 रुपये बैंक खातों में होल्ड करवा दिए हैं। आरोपियों को रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें