गांव नांगल कलां में आयोजित बैठक में उपस्थित ग्रामीण।
- फोटो : Sonipat
किसान आंदोलन के चलते कुंडली बॉर्डर पर बंद रास्ते को खुलवाने की मांग के लिए 20 जून को प्रस्तावित महापंचायत में भीड़ जुटाने के लिए गांवों में बैठक शुरू कर दी गई है। शुक्रवार को नांगल कलां में बैठक कर समर्थन की मांग की गई।
गांव नांगल कलां में आयोजित बैठक में हेमंत नांदल ने बताया कि क्षेत्र के लोग बॉर्डर बंद होने के चलते लंबे समय से परेशान हैं। समस्याओं को दूर करने के लिए जांटी कलां में 20 जून को महापंचायत बुलाई गई है। इसके लिए हरियाणा के साथ ही दिल्ली के गांवों से लोगों का भी समर्थन मिल रहा है। मंच के सदस्य रामफल सरोहा ने कहा कि लोग अपने गांवों में कैद होकर रह गए हैं। प्रशासन कोई कदम नहीं उठा रहा है। महापंचायत कर मांगों को पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान मोनू प्रधान, नरेंद्र सिंह, विकास आदि मौजूद रहे।
आंदोलन स्थल के पास सड़क पर भरे पानी में पलटा ऑटो
कुंडली बॉर्डर के पास चल रहे आंदोलन के चलते निकासी के अभाव में सड़क पर ही पानी भर रहा है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। शुक्रवार को संपर्क मार्ग पर भरे पानी में ऑटो पलटने से गढ़ी की तीन महिलाएं नीलम, प्यारी व सुरेश चोटिल हो गईं। गनीमत रही कि किसी को ज्यादा चोट नहीं लगी। लोगों ने सड़क से पानी निकासी की मांग की है।