फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मिलावटी खाद्य सामग्री न बेचने के मिठाई विक्रेताओं को निर्देश

Wed, 14 Oct 2026 02:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
हलवाई एसोसिएशन के सदस्यों को दिशानिर्देश देते फूड सेफ्टी अधिकारी। 
विज्ञापन
गोहाना। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मंगलवार को शहर में हलवाई एसोसिएशन के पदाधिकारियों और हलवाइयों के साथ बैठक की। बैठक में दुकानदारों को मिलावटी खाद्य सामग्री न बेचने और खाद्य सुरक्षा के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। बैठक की अध्यक्षता हलवाई एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मेहंदीरत्ता ने की।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेंद्र ने कहा कि त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है। इस सीजन में मिठाइयों की बिक्री अधिक रहती है। सभी हलवाई अपनी दुकानों पर गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री ही बेचें। खाद्य पदार्थ तैयार करने और उनके भंडारण के दौरान सफाई का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि खाद्य सामग्री में मिलावट करना लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है।
खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच के लिए विभाग की तरफ से गोहाना में जांच वैन भी भेजी जाएगी। इस वैन के माध्यम से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच कराई जा सकेगी। कोई भी व्यापारी या ग्राहक खाद्य सामग्री की गुणवत्ता में संदेह होने पर उसकी जांच करवा सकेगा। बैठक के बाद अधिकारियों ने शहर की कुछ दुकानों का निरीक्षण कर वहां से साबूदाना के सैंपल लिए। इन सैंपलों की जांच के आधार पर खाद्य सामग्री की गुणवत्ता का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें