फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार नियोजन के लिए महिलाओं को किया जाए जागरूक : सहरावत

Sat, 15 Feb 2025 01:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 05: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में कॉपर टी के रिकॉर्ड रजिस्टर की जांच करती उप सिविल सर्जन डॉ
विज्ञापन
सोनीपत। नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को उप सिविल सर्जन डॉ. आशा सहरावत ने प्रसूति विभाग का दौरा किया। उन्होंने परिवार नियोजन से संबंधित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए चिकित्सक व नर्सिंग अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। इसके लिए अस्पताल में आने वाली महिलाओं को जागरूक किया जाए।
विज्ञापन

उप सिविल सर्जन ने बताया कि अस्पताल में महिलाओं के गर्भ निरोधक के लिए कॉपर-टी और प्रसवोत्तर अंतर्गर्भाशयी गर्भनिरोधक उपकरण (पीपीआईयूसीडी) की सुविधा दी जा रही है।
उप सिविल सर्जन डॉ. आशा सहरावत ने बताया कि परिवार नियोजन के लिए कॉपर-टी कभी भी लगाई जा सकती है। विभाग की ओर से महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। डिलिवरी के तुरंत बाद पीपीआईयूसीडी भी लगाई जा रही है। इसके लिए महिलाओं को पहले बताया जाता है। महिला की रजामंदी के बाद ही पीपीआईयूसीडी लगाई जाती है। पीपीआईयूसीडी के केस ज्यादा से ज्यादा बढ़ाए जाएंगे। इससे पहले उप सिविल सर्जन ने सेक्टर-7 स्थित पॉलीक्लीनिक में बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मी (एमपीएचडब्ल्यू) की बैठक ली। उन्होंने पुरुष नसबंदी के लिए जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ स्वास्थ्य निरीक्षक बलबीर सिंह, मनीष दहिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें