फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: भाई से प्रेरित होकर रीतिका दहिया ने बास्केटबॉल छोड़ शुरू की मुक्केबाजी

Wed, 13 Aug 2025 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :31: दिल्ली एयरपोर्ट पर रीतिका दहिया का स्वागत करते परिजन, प्रशिक्षक व खेल प्रेमी। स्रोत प
विज्ञापन
खरखौदा। गांव सिसाना की बेटी रीतिका ने एशियाई अंडर-22 मुक्केबाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर गांव, जिले और देश का मान बढ़ाया है। थाईलैंड के बैंकॉक में आयोजित हुई प्रतियोगिता में 80 प्लस भारवर्ग के फाइनल में रीतिका ने कजाखस्तान की मुक्केबाज को हराया था। रीतिका के स्वदेश लौटने पर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया गया। गांव में भी जीत की बेटी की उपलब्धि पर खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

गांव सिसाना निवासी रीतिका के पिता कुलदीप दहिया हरियाणा पुलिस में सहायक उप निरीक्षक हैं और वह पानीपत में तैनात हैं। कुलदीप ने बताया कि उनकी बेटी की खेल यात्रा की शुरुआत बास्केटबॉल से हुई थी। वर्ष 2015 में राई खेलकूद विद्यालय में पढ़ाई के दौरान उसने बास्केटबॉल को अपनाया और कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीते।
खेलो इंडिया में रजत पदक, इंग्लैंड में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन और उसके लिए बंगलूरू कैंप में हिस्सा लेने गईं। हालांकि कोरोना संक्रमण के कारण अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता रद्द हो गई थी।
विज्ञापन

मुक्केबाजी शुरू की तो पीछे मुड़कर नहीं देखा : वर्ष 2021 में रीतिका ने अपने मुक्केबाज भाई विनीत दहिया से प्रेरित होकर बॉक्सिंग को अपना लिया और पीछे मुड़कर नहीं देखा।
उसी वर्ष साई, रोहतक में राष्ट्रीय आरईसी प्रतियोगिता में स्वर्ण, हैदराबाद फेडरेशन की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण, वर्ष 2023 में नोएडा में सीनियर नेशनल में रजत और कजाखस्तान में एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था।

फोटो :31: दिल्ली एयरपोर्ट पर रीतिका दहिया का स्वागत करते परिजन, प्रशिक्षक व खेल प्रेमी। स्रोत प

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें