फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: इनेलो की महिला प्रदेश प्रभारी आज तीन गांवों का करेंगी दौरा

Mon, 27 Jul 2026 08:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। इंडियन नेशनल लोकदल की महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला मंगलवार को खरखौदा विधानसभा क्षेत्र के तीन गांवों का दौरा करेंगी। वह पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल के सम्मान दिवस पर आयोजित होने वाली रैली के लिए ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं को आमंत्रित करेंगी।
विज्ञापन

सुनैना चौटाला सुबह 10:30 बजे गांव रामपुर कुंडल, दोपहर 12 बजे खांडा गांव और दोपहर बार 3:30 बजे ककरोई गांव पहुंचेंगी। वह स्थानीय नागरिकों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन को मजबूत करने तथा जनसंपर्क अभियान को गति देंगी।
इनेलो के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशोक राणा ने बताया कि सम्मान दिवस रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में रैली में पहुंचकर उसे सफल बनाने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें