फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनेलो सड़क पर उतरकर खोलेगी सरकार की पोल : कुणाल

Fri, 04 Jul 2025 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 06- सोनीपत शहर ​स्थित इनेलो कार्यालय में मौजूद इनेलो के जिला अध्यक्ष कुणाल गहलावत, किसान प
विज्ञापन
सोनीपत। प्रदेश की जनता पहले चार गुना बढ़कर आए बिजली के बिल से त्रस्त थी। अब बीपीएल कार्डधारकों को दो लीटर सरसों के तेल के लिए ढाई गुना 100 रुपये दाम चुकाने होंगे। इससे हर माह करीब 46 लाख परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। इनेलो पार्टी इसके विरोध में जल्द ही सड़क पर उतरेगी और सरकार का विरोध करेगी। यह बात इनेलो के जिला अध्यक्ष कुणाल गहलावत ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार लगातार जन विरोधी फैसले लेकर बीपीएल कार्डधारकों, मध्यम वर्ग के लोगों को परेशान कर रही है। इन्हीं लोगों के सहयोग से भाजपा ने प्रदेश में सरकार बनाई है। अब इनको ही राहत देने के बजाय परेशान कर रही है। सरकार के 11 साल के शासन में महंगाई व बेरोजगारी तेजी से बढ़ी है।
कुणाल ने कहा कि हर बार चुनाव में वोट लेने के लिए भोली-भाली जनता से तरह-तरह के वादे किए गए, लेकिन सत्ता हाथ लगते ही भाजपा सरकार उनको भूल गई है। मुख्यमंत्री व मंत्री इसी जनता के टैक्स के पैसों से मुफ्त में मिल रही सरकारी सुविधाओं का आनंद ले रहे हैं। तोहफे में जनता को बदहाली मिल रही है।
विज्ञापन

इस मौके पर किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष भैयराज दहिया, युवा जिला अध्यक्ष विकास मलिक, युवा नेता भानुज राठी, सतपाल प्रजापत, नितिन तनेजा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें