फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सेवानिवृत्त कैप्टन दीपक दहिया को किया सम्मानित

Fri, 04 Jul 2025 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 04: सोनीपत के गांव खेड़ी मनाजात में सेवानिवृत्त कैप्टन दीपक दहिया के साथ पहुंचे सेना के जव
विज्ञापन
सोनीपत। 25 वर्ष तक देश सेवा करने के बाद सेवानिवृत्त होकर अपे पैतृक गांव खेड़ी मनाजात लौटे कैप्टन दीपक दहिया का ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते हुए और फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

कैप्टन पद से सेवानिवृत्त हुए दीपक दहिया ने अपने सेवाकाल में कई राज्यों और सीमावर्ती क्षेत्रों में सेवाएं दीं। उन्होंने कहा कि देश की सेवा करना उनके लिए गर्व की बात रही। हर चुनौती को स्वीकार करते हुए उन्होेंने मातृ भूमि की सेवा को सर्वोपरि रखा।
कैप्टन दीपक दहिया का सम्मान केवल एक सैनिक के रूप में नहीं, बल्कि एक प्रेरणास्रोत के रूप में किया गया। ग्रामीणों ने कहा कि कैप्टन दहिया की सेवा और त्याग पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए मिसाल हैं। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से नई पीढ़ी को देश सेवा की प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन

इस दौरान अमर सिंह, दलीप दहिया, प्रहलाद सिंह, प्रकाश सिंह, अत्तर सिंह, बिल्लू प्रधान, राजरूप दहिया, रणबीर, प्रदीप दहिया, संदीप दहिया, गौरव दहिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें