फोटो : सोनीपत के पांची जाटान में अड्डे पर आरओ वाटर कूलर का लोकार्पण करते विधायक देवेंद्र कादिया
गन्नौर। गांव पांची जाटान अड्डे पर राहगीरों और ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से देवा डेवलपमेंट सोसाइटी की ओर से आरओ वाटर कूलर स्थापित किया गया। विधायक देवेंद्र कादियान ने इसका शुभारंभ किया। विधायक देवेंद्र कादियान ने कहा कि गर्मी में स्वच्छ और ठंडा पेयजल उपलब्ध कराना जनसेवा का महत्वपूर्ण कार्य है।
इसी उद्देश्य से देवा डेवलपमेंट सोसाइटी के माध्यम से सार्वजनिक स्थानों पर आरओ वाटर कूलर लगाए हैं ताकि राहगीरों और स्थानीय लोगों को शुद्ध पेयजल की सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि देवा डेवलपमेंट सोसाइटी के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराई जा रही है।
जरूरतमंदों के लिए निशुल्क एंबुलेंस सेवा भी संचालित की जा रही है जिससे क्षेत्र के लोगों को समय पर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल रहा है। इस दौरान बबलू, कर्मा, जयभगवान, मंगल, ललित, परविंदर, प्रमोद, योगेश मौजूद रहे।