फोटो 31: सोनीपत के खरखौदा के गांव थाना कलां के पास स्थित बिजली घर में हुए हादसे के बाद बिजली कर
सोनीपत मार्ग स्थित 132 केवी पावर स्टेशन में शनिवार को सिस्टम की लापरवाही और अमानवीयता सामने आई। यहां स्विच बदलने गए संविदा बिजली कर्मचारी को करंट लग गया, उसकी माैके पर ही माैत हो गई।
बिजली कर्मी का शव खंभे पर तारों में उलझ गया। दुखद पहलू यह भी रहा कि बिजली निगम, दमकल विभाग, पुलिस विभाग सहित प्रशासनिक मशीनरी के होते हुए भी शव को उतारने में चार घंटे लग गए।
हादसे की सूचना मिलने के काफी समय बाद मौके पर पहुंची खरखौदा थाना पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। वहीं, मृतक के परिजन रविवार को पहुंचेंगे। पुलिस की तरफ से हादसे को लेकर जांच की जा रही है।
सोनीपत मार्ग स्थित 132 केवी पावर सब स्टेशन के पास दो कपंनियों के लिए इंडिपेंडेंट पावर स्टेशन बनाया गया है। शनिवार को इस पावर स्टेशन पर मरम्मत का काम किया जाना था।
ऐसे में बिजली निगम के कनिष्ठ अभियंता ने असिस्टेंट फोरमैन को सूचित कर लाइन बंद करने का परमिट ले रखा था। परमिट मिलने के बाद ठेकेदार को सूचित कर लाइन पर काम शुरू करवाया था। इस दौरान मूलरूप से उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के गांव ओदरा खेड़ी, फिलहाल दिल्ली रोड खरखौदा निवासी इरफान अली (31) खंभे पर चढ़कर जियो स्विच बदलने लगे। लाइन में आए करंट से उनकी मौके पर मौत हो गई। इसके बाद उनका शव खंभे पर ही झूल गया।
फोटो 31: सोनीपत के खरखौदा के गांव थाना कलां के पास स्थित बिजली घर में हुए हादसे के बाद बिजली कर