सोनीपत। जिले के सरकारी और निजी स्कूलों में 22 अगस्त को अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) आयोजित होगी। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमें अभिभावकों से संवाद करेंगी। वे कक्षा छह से 12वीं तक की छात्राओं के अभिभावकों को एचपीवी संक्रमण से बचाव की जानकारी देंगी। अभिभावकों को अपनी बेटियों को एचपीवी का टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने इसके लिए निर्देश जारी किए हैं। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और स्कूल मुखियाओं को पीटीएम अनिवार्य रूप से आयोजित करने को कहा गया है। आयोजन सभी स्कूलों में होगा। संवाद