फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 24 तक बढ़ी सफाईकर्मियों की हड़ताल, सड़कों पर फैला 700 टन कूड़ा

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत में रेलवे रोड पर लोक निर्माण विभाग कार्यालय के बाहर डाले गए कूड़े के पास से मुंह
विज्ञापन
सोनीपत। शहर में सफाई कर्मचारियों की 16 दिन से चल रही हड़ताल के कारण सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। दो दिन से कूड़ा उठान भी बंद है। इससे शहर में करीब 700 टन कचरा जमा हो गया है। सड़कों, गलियों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर कूड़े के ढेर लगने से लोगों को दुर्गंध बीच रहना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने हड़ताल 24 अगस्त तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

हड़ताली कर्मचारियों ने शुक्रवार को मांगों को लेकर सेक्टर-14 स्थित विधायक कार्यालय और सेक्टर-15 स्थित सांसद आवास पर ज्ञापन सौंपे। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांगों का जल्द समाधान करने की मांग की। कर्मचारियों का कहना है कि मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान राजा भाई ने कहा कि भाजपा सरकार का कर्मचारियों के प्रति रवैया ठीक नहीं है, जिसके चलते सफाई और दमकल कर्मचारी हड़ताल पर हैं। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों की कोई स्थायी नौकरी नहीं है और ग्रुप डी के पदों पर भी एक भी सफाई कर्मचारी की नियुक्ति नहीं की गई है। उन्होंने सफाई कर्मचारियों की स्थायी भर्ती करने की मांग की।
विज्ञापन


कूड़ा फैलने से राहगीर परेशान
हड़ताल के कारण रोजाना कूड़ा न उठने से कई स्थानों पर कूड़े के ढेर बढ़ते जा रहे हैं। कूड़ा फैलने से संक्रमण के खतरा बढ़ गया है। गलियों और बाजारों में कूड़ा फैलने से राहगीरों को परेशानी हो रही है। मुख्य सड़कों के साथ सार्वजनिक स्थलों पर भी गंदगी दिखाई दे रही है।
स्थानीय निवासी लोगों में बढ़ रहा रोष
स्थानीय निवासी राकेश, संजय, प्रमोद और कुलदीप ने कहा कि लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण स्थिति लगातार खराब हो रही है। कूड़े की दुर्गंध और गंदगी से लोगों में रोष बढ़ रहा है। उन्होंने सरकार से जल्द हड़ताल समाप्त करवाकर सफाई और कूड़ा उठान व्यवस्था बहाल करने की मांग की।

फोटो : सोनीपत में रेलवे रोड पर लोक निर्माण विभाग कार्यालय के बाहर डाले गए कूड़े के पास से मुंह

फोटो : सोनीपत में रेलवे रोड पर लोक निर्माण विभाग कार्यालय के बाहर डाले गए कूड़े के पास से मुंह

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें