फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: उपभोक्ताओं को दी अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी

Thu, 25 Dec 2025 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से एटलस रोड स्थित कार्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों, कर्तव्यों, उपभोक्ता संरक्षण से संबंधित कानूनों की जानकारी देना रहा।
विज्ञापन


जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक मनीषा मेहरा ने बताया कि उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करना विभाग की प्राथमिकता है। जागरूक उपभोक्ता ही शोषण के विरुद्ध सबसे मजबूत सुरक्षा कवच होते हैं। उन्होंने उचित मूल्य की दुकानों पर 4 गुणा 6 के फ्लैक्स बोर्ड लगवाने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में उपभोक्ता अधिकारों, शिकायत निवारण प्रणाली, उचित मूल्य की दुकानों से संबंधित नियमों, आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता पर भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में एएफएसओ अंकित ग्रेवाल, इंस्पेक्टर अभिषेक, प्रवीन, संजय, सब इंस्पेक्टर आदित्य, प्रदीप, डिपो होल्डर संगठन के प्रधान त्रिलोकचंद मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें