फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ऑपरेशन के बाद दो बुजुर्गों की आंखों में फैला संक्रमण

विज्ञापन
फोटो 31: सोनीपत के गन्नौर में लगाए गए दरबार के दौरान विधायक देवेंद्र कादियान को संक्रमण के कारण
विज्ञापन
गन्नौर। मुरथल के एक निजी अस्पताल में मोतियाबिंद आपरेशन के बाद दो बुजुर्गों की आंखों में संक्रमण फैल गया। इनमें से गन्नौर शहर के वार्ड 8 निवासी कृष्ण व गांव बिलंदपुर के धन सिंह हैं। दोनों पीड़ित सोमवार को विधायक देवेंद्र कादियान के जनता दरबार में पहुंचे और इस संबंध में शिकायत सौंपी।
विज्ञापन

पीड़ितों का आरोप है कि दिसंबर 2023 में निजी अस्पताल में ऑपरेशन के अगले दिन ही आंखों में तेज दर्द और मवाद बनने लगा। जब अस्पताल पहुंचे तो एक दिन के लिए भर्ती किया गया। स्थिति गंभीर होने पर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। वहां उनका नौ दिन तक इलाज चला, पर तब तक दोनों की एक-एक आंख की रोशनी जा चुकी थी।
उन्होंने जब अस्पताल प्रशासन से इस बारे में जवाब मांगा तो बदसलूकी की गई। उन्होंने यह शिकायत सिविल सर्जन को दी, लेकिन आरोप है कि जांच टीम ने अस्पताल प्रशासन के पक्ष में झूठी रिपोर्ट तैयार कर दी। इस पर विधायक देवेंद्र ने पीड़ितों को दोबारा निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा, अगर किसी की लापरवाही से लोगों की आंखों की रोशनी गई है, तो किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


-जनता दरबार में आईं 130 शिकायतें

विधायक के जनता दरबार में बिजली, पानी, सड़कों की मरम्मत, पेंशन और विकास कार्यों से जुड़ी 130 शिकायतें आईं। कई का मौके पर ही निपटारा किया गया। जबकि बाकी पर संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें