फोटो : 35: बारिश की वजह से मिमारपुर के सरकारी स्कूल गिरी दीवार। स्रोत ग्रामीण
सोनीपत। जिले में अब बारिश आफत साबित हो रही है। रविवार को 80 एमएम बारिश होने से शहर भर में जलभराव के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। सोमवार को दोपहर बाद रुक रुक कर हो रही बारिश से घरों में सीलन हो रही है। जिसके चलते कई जगहों पर पुराने घरों की दीवारें तक ढहने लगी हैं।
सोमवार को पूरे दिन बादल छाए रहे। जिस वजह से सड़कों पर कीचड़ हो गया। लोग घरों में रहने को विवश रहे। इस दौरान बाजार सुनसान रहे। सीलन की वजह से मिमारपुर के सरकारी स्कूल की दीवार ढह गई। गढ़ी मिमारपुर में बारिश के कारण चौपाल की दीवार भी ढह गई। शहर में भी एक घर की छत का पलस्तर टूटकर गिरा। हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
-
सोमवार को हुई बारिश पर एक नजर
सोनीपत -05 एमएम
गन्नौर 02एमएम
खरखौदा -08 एमएम
खानपुर कला -05 एमएम
राई -01एमएम