फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: उद्योगपतियों को हरियाणा एकमुश्त समाधान योजना की दी जानकारी

Tue, 08 Apr 2025 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 26- सोनीपत के गन्नौर में लगाए गए जागरूकता शिविर में आबकारी एवं कराधान विभाग के उपायुक्त नी
विज्ञापन
गन्नौर। एमएसएमई औद्योगिक वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यालय में सोमवार को आबकारी एवं कराधान विभाग की ओर से जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें आबकारी एवं कराधान विभाग के उपायुक्त नील रतन व जिला कराधान निरीक्षक अजय सरोहा ने शिरकत की।
विज्ञापन

अधिकारियों का एसोसिएशन के महासचिव हरप्रीत सिंह, उपाध्यक्ष संजय मित्तल व निशांत छौक्कर ने बुके भेंटकर स्वागत किया। वहीं कुंडली में भी उद्योगपतियों की ओर से जागरूकता शिविर लगाया गया। शिविर में उद्योगपतियों को हरियाणा एकमुश्त समाधान योजना की जानकारी दी गई। विभाग के उपायुक्त नील रतन ने बताया कि यह योजना 1 अप्रैल से प्रारंभ हो चुकी है, जो 180 दिन तक लागू रहेगी। योजना का उद्देश्य करदाताओं को बकाया कर चुकाने में राहत प्रदान करना है। यह योजना महाराष्ट्र मूल्य वर्धित कर अधिनियम, केंद्रीय बिक्री कर अधिनियम, एंट्री टैक्स अधिनियम, एलएडीटी अधिनियम, एंटरटेनमेंट ड्यूटी अधिनियम, हरियाणा सामान्य बिक्री कर अधिनियम व लक्जरी टैक्स अधिनियम पर लागू होती है।
जिला कराधान निरीक्षक अजय सरोहा ने बताया कि योजना के तहत बकाया करों पर ब्याज व जुर्माने को पूरी तरह माफ किया गया है। यदि बकाया राशि 10 लाख तक है तो 1 लाख की छूट के साथ कुल बकाया का 40 प्रतिशत भुगतान करना होगा, जबकि 10 लाख से 10 करोड़ तक के बकाया पर 50 प्रतिशत भुगतान अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एक बार कर मामला निपट जाने के बाद उसे दोबारा नहीं खोला जाएगा। शिविर के बाद आबकारी एवं कराधान विभाग के उपायुक्त नील रतन व जिला कराधान निरीक्षक अजय सरोहा ने गुरुनानक पार्क में पौधरोपण भी किया।

फोटो 26- सोनीपत के गन्नौर में लगाए गए जागरूकता शिविर में आबकारी एवं कराधान विभाग के उपायुक्त नी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें