फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सड़क के बीच डाला मलबा, नहीं रखे संकेतक

Tue, 08 Apr 2025 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 28: सोनीपत में बहालगढ़ के पास सीमेंट का बेस बनाकर बिछाए जा रहे ब्लाक। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। नेशनल हाईवे-44 पर स्थित बहालगढ़ के पास संपर्क मार्ग पर ब्लॉक बिछाने का काम शुरू कर दिया गया है। हालांकि ब्लॉक बिछाने के दौरान ठेकेदार लापरवाही भी बरत रहा है।
विज्ञापन

सड़क के बीच में ही मलबा डाला गया है और। उसके साथ संकेतक भी नहीं रखे गए हैं। इससे हादसा होने का डर है। कुंडली से पानीपत तक नेशनल हाईवे-44 का 900 करोड़ में चौड़ीकरण किया गया था।
24 किलोमीटर लंबे हाईवे व चार लेन के संपर्क मार्ग को 20 जून, 2023 को लोकार्पित किया गया था। हाईवे से दिल्ली, हरियाणा के अलावा चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू व कश्मीर को जोड़ा गया है। बहालगढ़ के पास हाईवे का संपर्क मार्ग पानी भरने से बुरी तरह टूट गया था। फ्लाईओवर के पास मार्ग पर गड्ढे बन गए हैं।
विज्ञापन

इससे हादसे का भय बना रहता है। लोगों को आ रही परेशानी को देखते हुए एनएचएआई इसे दुरुस्त करवाने की पहल शुरू की थी, लेकिन इसका निर्माण बीच में अटक गया था। संपर्क मार्ग को पूरी तरह उखाड़कर कंक्रीट और सीमेंट का बेस बनाया गया था। बेस को सूखने के बाद अब इस पर सीमेंट के ब्लॉक (पत्थर) रखने का काम किया है।

फोटो 28: सोनीपत में बहालगढ़ के पास सीमेंट का बेस बनाकर बिछाए जा रहे ब्लाक। संवाद

फोटो 28: सोनीपत में बहालगढ़ के पास सीमेंट का बेस बनाकर बिछाए जा रहे ब्लाक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें