फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी से चोरी कर भाग रहे चोरों को उद्योगपतियों की पेट्रोलिंग टीम ने दबोचा

विज्ञापन
चोरी के आरोप में पकड़े गए आरोपी पुलिस टीम के साथ। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
कुंडली। कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में घुसकर सोमवार रात को चोर हजारों का सामान चोरी कर ले गए। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे चोरों को उद्योगपतियों की पेट्रोलिंग टीम ने चोरी के माल के साथ दबोच लिया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने चोरों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं कुंडली औद्योगिक एसोसिएशन के प्रधान ने क्षेत्र में रात को पुलिस की गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में बढ़ती चोरी की वारदात को लेकर एसोसिएशन ने अपनी पेट्रोलिंग टीम बना रखी है। पेट्रोलिंग टीम ने सोमवार रात को कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में गश्त के दौरान तीन युवकों को संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए दबोच लिया। युवक अपने साथ मोटर व कॉपर का सामान लिए हुए थे, जब टीम ने युवकों को पकड़कर उनसे रात को सामान लेकर घूमने का कारण पूछा तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। जिस पर मामले की शिकायत कुंडली थाना पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने तीनों युवकों से पूछताछ तो उन्होंने चोरी करना कबूल कर लिया। पुलिस उन्हें लेकर उस फैक्टरी में पहुंची जहां चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। जांच में पता लगा कि चोरों ने मेरठ के किला परीक्षितगढ़ निवासी सतेंद्र की फैक्टरी में चोरी की थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सतेंद्र के बयान पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने चोरी गए सामान को भी कब्जे मेें ले लिया है।
पुलिस को सौंपे चोर
कुंडली औद्योगिक एसोसिएशन के प्रधान सुभाष गुप्ता ने बताया कि चोरों ने रात को वारदात को अंजाम दिया, जब वे वारदात को अंजाम देकर भाग रहे थे तो कुंडली एसोसिएशन की पेट्रोलिंग टीम ने आरोपियों को दबोच लिया था। जिसके बाद पुलिस को अवगत कराया गया और पुलिस के हवाले चोर कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें