फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालयों में गंदगी मिलने पर पीएसी टीम ने जताई नाराजगी, ठेका सस्पेंड करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। रेलयात्रियों को स्टेशन पर मिलने वाली सुविधाओं को देखने के लिए रेल मंत्रालय की यात्री सुविधा समिति (पीएसी) के तीन सदस्यीय टीम मंगलवार को निरीक्षण करने पहुंची। रेलवे स्टेशन पर टीम में शामिल वीर कुमार यादव, हिमाद्री बल, दयाल दास सोढ़ी को खामियां मिलने पर नाराजगी जताई और स्टेशन अधीक्षक गजेंद्र कुमार को जल्द से जल्द हालात सुधारने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन

पीएसी की टीम ने यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं को जांचना शुरू किया। इस दौरान टीम को रेलवे के रेस्ट हाउस के पास आरओ मशीन बंद मिली। जिससे स्टेशन पर खारा पानी मिलने पर पीएसी के सदस्य नाराज हुए। इस पर स्टेशन अधीक्षक गजेंद्र कुमार व अन्य रेलवे अधिकारियों को यहां आरओ सिस्टम चालू करने के साथ ही नई आरओ मशीन खरीदने के निर्देश दिए। इसके बाद टीम स्टॉलों पर निरीक्षण के दौरान स्टॉल चलाने वालों के लाइसेंस को चैक किया गया और बिल बुक भी चैक की। जिन स्टॉल चलाने वालों ने बिल नहीं काट रखे थे, उनको बिल काटने के निर्देश दिए।
इसके बाद टीम के सदस्यों ने शौचालयों का निरीक्षण किया। वहां टीम को सफाई नहीं मिलने पर एसएस गजेंद्र कुमार पर नाराजगी जताई। इसके साथ ही एसएस को सफाई का ठेका सस्पेंड करने के निर्देश दिए। इसके बाद टीम अमूल कंपनी द्वारा खोले गए स्टाल पर पहुंची। जहां खाद्य पदार्थों की लिस्ट नहीं मिलने पर पीएसी के सदस्यों ने स्टाल को बंद करा दिया। 15 दिन के अंदर कमियों को दूर करने के लिए कहा। जीआरपी व आरपीएफ थाना प्रभारियों से स्टेशन परिसर में अपराधियों की धरपकड़ के लिए सीसीटीवी कैमरों व सुरक्षा बलों द्वारा की जा रही निगरानी संबंधी विषयों पर चर्चा की। पीएसी सदस्य वीर कुमार यादव का कहना है कि स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं में इजाफा कराने के लिए निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जो भी कमियां मिली, मौके पर अधिकारियों को पूरा करने के लिए निर्देश दिए गए है। इस दौरान एडीआरएम (एडमिन) सुनील बैनीवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें