फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: इंडिगो के नए नियमों का जिले के टूर-ट्रैवल्स पर दिख रहा असर, हवाई यात्रा से किनारा

Wed, 10 Dec 2025 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 35- सोनीपत स्टेशन पर ट्रेन में सवार होते यात्री। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। इंडिगो एयरलाइन के नए फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (एफडीटीएल) नियम को लागू करने से खड़े हुए परिचालन संकट का असर जिले की टूर-ट्रैवल्स एजेंसियों पर भी पड़ा है। एजेंसियों के संचालकों का कहना है कि जिले के अधिकतर लोग 500 किलोमीटर तक टैक्सी का प्रयोग करने लगे हैं। लंबी दूरी के लिए ट्रेनों का सहारा लिया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर के टूर-ट्रैवल्स एजेंसी संचालक इंद्रप्रीत सिंह ने बताया कि एजेंसियों के पास हवाई सफर से यात्रा के लिए रोजाना करीब दो से तीन लोग टिकट बुक करवाने के लिए पहुंचते थे, जबकि 7 से 8 लोग अपने मोबाइल के जरिये एप से टिकट बुक करवाते हैं। अब हवाई सफर करने वाले लोगों की संख्या घटकर एकाध रह गई है।
इंडिगो के परिचालन संकट को देखते हुए लोग हवाई सफर के लिए टिकट बुक करवाने से कतराने लगे हैं। एजेंसियों पर आए दिन 6 से 7 लोग अपनी हवाई टिकट का पैसा रिफंड करवाने के लिए सुझाव मांगने पहुंच रहे हैं। इसके अलावा 500 किलोमीटर दूरी तक यात्रा के लिए लोग टैक्सी का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन

मुबंई, कोलकाता, चेन्नई, तमिलनाडू, कर्नाटक, बेंगलुरु, जम्मू-कश्मीर, श्रीनगर जैसी जगहाें के लिए केवल रेल सफर ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
दिसंबर-जनवरी घूमने-फिरने के दिन, रेल यात्रा बनी पसंद
जिला में करीब 265 तो शहर में 85 के करीब टूर-ट्रैवल्स एजेंसी कार्यरत हैं, जो लोगों को हवाई व रेल यात्रा के लिए टिकट मुहैया करवाने के साथ टैक्सी की सुविधा भी मुहैया करवा रही हैं। इन दिनों एजेंसी संचालकों के पास हवाई यात्रा के लिए टिकट बुक करवाने वाले लोगों का आवागमन खास नहीं है।
दिसंबर व जनवरी में बच्चाें की अर्धवार्षिक परीक्षा के बाद सर्दी के अवकाश में जिले से करीब 50 हजार से ज्यादा परिवार घूमने के लिए लंबी दूरी की यात्रा पर जाते हैं। पर्यटन स्थलों के साथ धार्मिक यात्राओं पर जाने वाले लोगाें की संख्या में इजाफा रहता है, लेकिन इन दिनों लोग हवाई यात्रा से रेल यात्रा के लिए ज्यादा टिकट बुक करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें