फोटो :34: सोनीपत के राई स्थित हरियाणा खेलकूद विवि में अखिल भारतीय टेनिस संघ टूर्नामेंट में शॉट
सोनीपत। हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई में आयोजित अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) की मेन्स रैंकिंग एवं प्राइज मनी प्रतियोगिता में उदित कम्बोज, आयुष शर्मा और तरुण ने जीत दर्ज की।
अत्याधुनिक कोर्ट पर हरियाणा, तमिलनाडु, बिहार, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से आए खिलाड़ियों ने अपने शानदार कौशल से दर्शकों को प्रभावित किया।