फोटो 03- हांगकांग में आयोजित नेटबाॅल टूर्नामेंट में दूसरा स्थान पाकर लौटी भारतीय नेटबाॅल टीम का
खरखौदा। हांगकांग में 5 से 8 जून तक हुए बुहानिया कप नेटबाॅल टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम उपविजेता रही। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर महिला खिलाड़ियों स्वागत किया गया।
टीम में सोनीपत के गांव गढ़ी बाला की खुशी दहिया, रोहणा की विधि दहिया व बहादुरगढ़ की माही कौशिक भी शामिल रहीं। भारतीय नेटबाॅल टीम की कप्तान विधि दहिया ने बताया कि टूर्नामेंट के अंतिम मुकाबले में भारतीय टीम को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।
टूर्नामेंट में हांगकांग की टीम विजेता रही। भारतीय नेटबॉल महासंघ के महासचिव ओम पहलवान, प्रधान विकास शर्मा, भारतीय नेट डेवल्पमेंट कमेटी के चेयरमैन हरिओम कौशिक ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
हरिओम ने कहा कि यह केवल शुरुआत है। खिलाड़ियों को भविष्य में स्वर्ण पदक की ओर बढ़ना होगा। टीम के प्रशिक्षक विक्रम आदित्य ने कहा कि सभी खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया था। खिलाड़ियों के स्वागत के दौरान स्नेह दहिया, मास्टर महेंद्र, सुखवीर, उमराव सिंह, जयकरण मौजूद रहे।