सोनीपत। एटलस रोड स्थित रोटरी क्लब ऑफ सोनीपत मिडटाउन में इंडिया कप बेंच प्रेस व डेडलिफ्ट प्रतियोगिता का समापन किया गया। इसमें विभिन्न स्थानों से आए करीब 160 पावर लिफ्टरों ने अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाए। प्रतियोगिता में युवा, सीनियर, जूनियर, मार्स्टस, दिव्यांग पुरुष व महिला वर्गों के मुकाबले कराए गए। प्रतियोगिता में पावर लिफ्टरों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि अजय खुल्लर ने शिरकत की। वहीं, बतौर विशिष्ठ अतिथि सिविल लाइन पुलिस थाना प्रभारी सतवीर सिंह, राजकीय रेलवे पुलिस थाना प्रभारी नरेश दहिया ने शिरकत की। नेचुरल स्ट्रांग पावरलिफ्टिंग फेडरेशन के अध्यक्ष जुगल धवन ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ 4 जनवरी को आठ मरला स्थित द्रोणाचार्य द जिम से किया गया था। प्रतियोगिता की शुरुआत विभिन्न खिलाड़ियों का वजन कराए गए थे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्गों में महिला व पुरुष पावर लिफ्टराें के लिए डेडलिफ्ट व बेंच प्रेस के मुकाबले कराए गए थे। जिनके विजेताओं को पदक व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। समापन समारोह के दौरान फेडरेशन के उपाध्यक्ष सूरज वर्मा, सचिव किशोर कुमार, कोषाध्यक्ष भूपेंद्र सचदेवा व महासचिव संजय मौजूद रहे।
डेडलिफ्ट स्ट्रांग मैन - युवा आयु वर्ग : रिर्चड एनसटीन (तमिलनाडु)। जूनियर वर्ग : शिवम रावत (हरियाणा)। सीनियर वर्ग : प्रशांत अत्री (उत्तर प्रदेश)। मार्स्टस वर्ग : जितेंद्र (महाराष्ट्र)।
स्ट्रांग वूमेन - सीनियर वर्ग : शालू (हरियाणा)। मार्स्टस वर्ग : तेमिल सेल्वी (तमिलनाडु)।
बेंच प्रेस स्ट्रांग मेन - युवा वर्ग: प्रथमेश स्ट्रांग मेन (महाराष्ट्र)। जूनियर वर्ग : अरुण कुमार (उत्तर प्रदेश)। सीनियर वर्ग : पुष्पेंद्र चौधरी (उत्तर प्रदेश)। मार्स्टस स्ट्रांग वूमेन वर्ग : तेमिल सेल्वी (तमिलनाडु)।