फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गंदे नाले में मिला युवक का शव

Tue, 07 Jan 2025 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। बहालगढ़ के गंदे नाले से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। बहालगढ़ थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम में मौत के कारणों का पता लग सकेगा। सोमवार देर शाम को बहालगढ़ के पास गंदे नाले में ग्रामीणों ने एक युवक का शव पड़ा देखकर पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद बहालगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गंदे नाले से युवक का शव बाहर निकाला। शव दूषित पानी में पड़ा रहने के चलते क्षत-विक्षत हो चुका था। शव की पहचान नहीं होने से के चलते पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भेज दिया। बहालगढ़ थाना के थाना प्रभारी ने बताया कि मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उसके बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि होगी। पुलिस ने आसपास के थानों में भी संपर्क किया है। युवक ने नीली जींस की पेंट पहन रखी है। साथ ही जैकेट व कमीज भी पहन रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें