फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बंद : प्रीतमपुरा के पास किसान और ग्रामीण भिड़े, तीन घायल

विज्ञापन
विवाद की जानकारी देता घायल कृष्ण कुमार। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
राई। किसानों के भारत बंद के दौरान प्रीतमपुरा व जाहरी के पास किसानों और ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया। प्रीतमपुरा के पास विवाद में दो युवक व उनका चाचा घायल हो गए। वहीं जाहरी के पास भी जाम के बीच से गुजरने पर एक बाइक सवार को धक्का देकर गिराया दिया, जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को भारत बंद के दौरान प्रीतमपुरा के पास किसानों ने रोड जाम कर रखा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव प्रीतमपुरा के दो युवक जिम से गांव लौट रहे थे। इस दौरान जाम लगाए खड़े कुछ युवकों ने उन्हें रोक दिया। युवकों ने अपने गांव में जाने देने की बात कही तो विवाद हो गया। इसी दौरान युवक के चाचा कृष्ण कुमार मौके पर पहुंच गए। वह दिल्ली परिवहन निगम में नौकरी करते हैं। कृष्ण कुमार का आरोप है कि उन्होंने समझाने का प्रयास किया तो आंदोलनकारियों ने उस पर और उसके भतीजे पर लाठियों व नुकीले हथियार से हमला कर दिया। सूचना के बाद पुलिस और आएएफ (रेपिड एक्शन फोर्स) की टीम मौके पर पहुंची।
एसएचओ कुंडली रवि कुमार ने ग्रामीणों को समझाकर शांत किया और उनको वापस भेज दिया। पुलिस का कहना है कि इस बारे में किसी तरह की शिकायत नहीं आई है। वहीं मामले के बाद विवाद को शांत करने के लिए किसान नेता गांव गए और लोगों से बातचीत कर मामले में शांत कराया।

गांव प्रीतमपुरा के पास किसानों व ग्रामीणों के विवाद के बाद मौके पर पहुंचा पुलिस बल।- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें