गोहाना। देवीलाल स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। स्टेडियम के साथ सड़कों को भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सजाया जाएगा। इस संबंध में मंगलवार को लघु सचिवालय में बैठक की गई।
एसडीएम प्रदीप कुमार ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए गर्व का प्रतीक है और हमें इसे धूमधाम मनाना चाहिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल व पूरे शहर की सड़कों की मरम्मत करके उन्हें आकर्षक बनाया जाए, ताकि शहर की अलग छटा नजर आए। सभी डिवाइडर पर काली व पीली पट्टी पर दोबारा से पेंट किया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्य स्टेज की साज सज्जा भी बेहतर ढंग से की जाए। इसके लिए उन्होंने इस बार नगर परिषद को इस कार्य की जिम्मेदारी सौंपी। कार्यक्रम की फाइनल रिहर्सल 12 अगस्त को होगा। इस दौरान एएसपी निकिता खट्टर, नप के ईओ राजेश वर्मा, एएफएसओ सतीश दहिया, प्राचार्य आनंद शर्मा, सुशील बंसल आदि मौजूद रहे।
महिला विवि में रजिस्ट्रार ने ली समीक्षा बैठक
बीपीएस महिला विवि में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर कुलसचिव डॉ. नीलम मलिक ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को विवि प्रांगण में कुलपति प्रो. राजेंद्र कुमार अनायत ध्वजारोहण करेंगे। इस दौरान प्रो. महेश दाधीच, डॉ. वीना गर्ग, डॉ. रवि भूषण, डॉ. मूर्ति मलिक, डॉ. सुनीता सिवाच, राजेश कुमार, डा.ॅ श्रीलेखा, प्रिया ढींगरा, सुमेर मलिक, महिपाल मलिक, सुमिता सिंह व लाभ सिंह हुड्डा आदि मौजूद रहे।
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर अधिकारी-कर्मचारियों की बैठक लेते एसडीएम प्रदीप कुमार।- फोटो : Sonipat