फोटो: सोनीपत के चिरस्मी गांव में विकास कार्यों का लोकार्पण करते विधायक देवेंद्र कादियान। स्रोत:
- फोटो : Samvad
गन्नौर। विधायक देवेंद्र कादियान ने बुधवार को चिरस्मी गांव में करीब 1.85 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने एससी, बीसी, जनरल और वाल्मीकि चौपालों का निर्माण व नवीनीकरण कराया। तिरंगा चौक का निर्माण भी हुआ। खेत तक रास्ते का निर्माण और बीसी चौपाल की मरम्मत भी की गई। कम्युनिटी हॉल का उद्घाटन हुआ।
श्मशान घाट में हैंडपंप, शेड व चहारदीवारी बनाई गई। कब्रिस्तान में भी चहारदीवारी का निर्माण हुआ। विधायक ने बताया कि 40 लाख रुपये का हॉल और 25.41 लाख रुपये की ई-लाइब्रेरी 80 फीसदी बन चुकी है। इनसे गांव के युवाओं, विशेषकर बेटियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए शहर नहीं जाना पड़ेगा। संवाद