फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: वालीबॉल में बजाना कलां और रस्साकशी में ईगल मोई की टीम रही प्रथम

विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के गांव खुबडू में खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान वालीबॉल ​खेलते ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
फोटो 24 व 25:
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गन्नौर। खुबडू में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत एवं 100वें नशा मुक्त भारत अभियान के तहत दो दिवसीय खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। वालीबॉल में बजाना कलां और रस्साकशी में ईगल मोई की टीम प्रथम रही। कार्यक्रम में डॉ. धर्मबीर मलिक योगी ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
प्रतियोगिता के वॉलीबॉल मुकाबलों में बजाना कलां की टीम ने प्रथम, पुगथला की टीम ने द्वितीय और नव-ज्योति शिक्षा सदन की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की रस्साकशी प्रतियोगिता में ईगल मोई की टीम प्रथम, स्वान शेखपुरा की टीम द्वितीय और फाइटर पुगथला की टीम तृतीय स्थान पर रही। इस मौके पर राजेंद्र कौशिक, कोच अशोक कुमार, देवेंद्र कटारिया, बबीता और सतपाल राणा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. धर्मबीर मलिक योगी ने कहा कि समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति युवा पीढ़ी और सामाजिक व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती है। नशे के कारण युवा परिवार और सामाजिक मूल्यों से दूर हो रहे हैं। युवाओं को इस बुराई से बचाने के लिए खेलों और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना जरूरी है। उन्होंने युवाओं से परिवार और बुजुर्गों के साथ समय बिताने व उनके संस्कारों और आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

फोटो: सोनीपत के गांव खुबडू में खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान वालीबॉल खेलते खिलाड़ी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें