फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन में राई के पास चल रहे धरनास्थल पर गई बुजुर्ग किसान की जान

विज्ञापन
दर्शन सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
कृषि कानूनों के खिलाफ गांव राई के पास धरना दे रहे बुजुर्ग किसान की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। किसान के शव को कब्जे में लेकर राई थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के असल कारणों का पता लग सकेगा।
विज्ञापन

पंजाब के जिला मोगा के गांव रोली के रहने वाला किसान दर्शन सिंह (71) कृषि कानूनों को रद्द कराने के लिए राई के पास चल रहे धरनास्थल पर डटा था। वह 26 दिन पहले धरने में शामिल होने आया था। उसके बाद से यहीं था। दर्शन के बेटे जगजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम को अचानक उनके पिता की तबीयत बिगड़ गई। जिस पर उन्हें तुरंत सामान्य अस्पताल सोनीपत ले जाया गया। जहां पर उपचार के दौरान किसान की मौत हो गई। राई थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव विच्छेदन गृह में रखवा दिया है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। किसान आंदोलन के दौरान सोनीपत में अब तक 18 किसानों की जान जा चुकी है।
गांव राई के पास चल रहे धरना स्थल पर एक किसान की मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेक मलिक, थाना प्रभारी राई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें