फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधवा के बेटे को फौज में नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख ऐंठे तो युवक की डिप्रेशन में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। शहर के रेलवे क्वार्टर में रहने वाले युवक की डिप्रेशन (अवसाद) के चलते मौत हो गई। युवक की विधवा मां ने चार लोगों पर उसके बेटे से फौज में नौकरी दिलवाने के नाम पर दो लाख रुपये लेने व बाद में मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप उनके द्वारा परेशान करने के चलते उसके बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद बिसरा जांच को मधुबन लैब में भेज दिया है।
विज्ञापन

रेलवे क्वार्टर गोहाना की रहने वाली विधवा रानी ने सिटी थाना गोहाना पुलिस को बताया कि उसका बेटा दीपक (24) मजदूरी करता था। उसके बेटे के पास महमूदपुर रोड गोहाना का मोहित आता था। मोहित, उसके पिता नरेश, नरेश के ममेरे भाई झज्जर के गांव मदनपुर निवासी शिवकुमार, दादरी के गांव मुडाना का रोशन भी आते-जाते थे। चारों ने उसे व उसके बेटे दीपक को कहा था कि वह दीपक को फौज में नौकरी लगवा सकते हैं। इसके लिए दो लाख रुपये देने होंगे। बाद में मोहित, नरेश व शिवकुमार वर्ष 2018 में उसके घर आए थे और दो लाख रुपये लेकर चले गए थे। उसके बाद भी उसके बेटे की नौकरी नहीं लगी। जब उन्होंने चारों से पैसे देने को कहा तो उन्होंने मना कर दिया। साथ ही दीपक को धमकी दी गई। महिला का कहना है कि पैसे के लेन-देन को लेकर उसके बेटे के मोबाइल फोन में रिकार्डिंग भी है। महिला का आरोप है कि पैसे वापस नहीं मिलने और धमकी के चलते उसका बेटा डिप्रेशन में रहने लगा और परेशान रहता था। 1 अगस्त को उसके बेटे के सिर में तेज दर्द हुआ। उसने पूछा तो बताया कि मोहित व उसके परिजन पैसे नहीं दे रहे हैं। जिससे डिप्रेशन के चलते उसके सिर में दर्द है। वह उसे लेकर खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। महिला ने आरोप लगाया कि चारों के कारण उसके बेटे की जान गई है। पुलिस ने चारों के खिलाफ भादसं की धारा 306, 506 व 34 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले के जांच अधिकारी हरेंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए बिसरा जांच को मधुबन भेजा गया है। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें