फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बैठक में राज्य मंत्री ने स्वास्थ्य अधिकारी को दिए निलंबन के आदेश, बाद में बताया कम्युनिकेशन गैप

विज्ञापन
फोटो 17: सोनीपत लघु सचिवालय में जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक के दौरान खेल राज्य म
विज्ञापन
सोनीपत। जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक से नदारद रहे स्वास्थ्य अधिकारी को खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने निलंबन के उस समय आदेश दिए, जब गांव जाजी निवासी विनोद कुमार ने पत्नी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट न मिलने के मामले में अपनी फरियाद बताई। बैठक में न सिविल सर्जन थीं, न ही लिंक स्वास्थ्य अधिकारी।
विज्ञापन

निलंबन के आदेश के कुछ समय बाद सिविल सर्जन डॉ. ज्योत्सना ने आकर छुट्टी पर होने की बात बताई तो मामला कुछ शांत हुआ। पत्रकारों से बातचीत में राज्य मंत्री ने कम्युनिकेशन गैप होना बताया, लेकिन वह आदेश दे चुके हैं।
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम शुक्रवार शाम लघु सचिवालय में जिला परिवार एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में पहुंचे। उन्होंने 24 परिवादों की सुनवाई की, जिनमें से ज्यादातर का मौके पर ही समाधान करने के निर्देश दिए। बाकी मामलों में संबंधित अधिकारियों को समय पर कार्रवाई के आदेश दिए गए।
विज्ञापन

बैठक में नागरिक अस्पताल से जुड़ी शिकायत पर बैठक में स्वास्थ्य अधिकारी नहीं मिले तो मंत्री ने इसे प्रशासनिक लापरवाही बताकर लिंक अधिकारी को निलंबन के आदेश दिए। राज्य मंत्री ने कहा कि अधिकारियों की बैठक में मौजूदगी जरूरी है। जनता की शिकायतें सुनना और उनका समाधान करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। बैठक से नदारद रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

भाजपा नेता की शिकायत पर जांच अधिकारी बदला

बैठक में डाॅ. राज सिंह सांगवान की ओर से दी गई धोखाधड़ी संबंधी शिकायत पर राज्य मंत्री ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए किसी अन्य पुलिस अधिकारी से जांच करवाई जाए। प्रार्थी पिंकी की शिकायत थी कि उसकी जमीन पर लगे बीएसएनएल टावर का एग्रीमेंट पूरा हो चुका है, इसलिए टावर को हटवाया जाए। इस पर राज्य मंत्री ने निर्देश दिए कि केंद्र सरकार के नियमानुसार कार्रवाई कर बीएसएनएल टावर को हटाया जाए।

रिढ़ाऊ के लोगों ने ट्यूबवेल लगवाने, भीम नगर वासियों ने पानी निकासी की उठाई मांग
गांव रिढ़ाऊ के लोगों ने पेयजल समस्या के समाधान के लिए ट्यूबवेल लगवाने की मांग की। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में सरपंच के साथ योजना बन चुकी है और जल्द समाधान किया जाएगा। गांव नांगल कलां निवासी सुरेंद्र की मारपीट संबंधी शिकायत पर निष्पक्ष जांच के लिए मंत्री ने संबंधित सहायक पुलिस आयुक्त को जांच सौंपने के निर्देश दिए।
गांव भूर्री में आवास संबंधी और भीम नगर में निकासी की समस्या उठाई

गांव भूर्री निवासी सोहना देवी की आवास संबंधी शिकायत पर राज्य मंत्री ने उपायुक्त को निर्देश दिए कि नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उनके लिए शीघ्र आवास का निर्माण किया जाए। भीम नगर के निवासियों ने दूषित पानी की निकासी की समस्या को लेकर दी शिकायत पर राज्य मंत्री ने निगम अधिकारी को समाधान के निर्देश दिए।

बैठक में यह रहे मौजूद

जिला परिवार एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक के दौरान विधायक निखिल मदान, पवन कुमार, जिला परिषद चेयरपर्सन मोनिका दहिया, पुलिस आयुक्त ममता सिंह, उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार, नगर निगम आयुक्त हर्षित कुमार, भाजपा सोनीपत जिलाध्यक्ष अशोक भारद्वाज, गोहाना जिलाध्यक्ष बिजेंद्र मलिक भी उपस्थित रहे।

फोटो 17: सोनीपत लघु सचिवालय में जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक के दौरान खेल राज्य म

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें