फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कबड्डी टूर्नामेंट लाहली ने हरिगढ़, राजली ने डीएवी और चिरस्मी ने जाहरी को हराया

विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के गांव चिरस्मी में हुए कबड्डी टूर्नामेंट में खेलते ​खिलाड़ी। स्रोत: क्लब - फोटो : samvad
विज्ञापन

विज्ञापन
गन्नौर। गांव चिरस्मी में वीरवार को दादा नोग्जा कबड्डी क्लब की ओर से नेशनल स्टाइल कबड्डी टूर्नामेंट आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में 32, 38 और 52 किलो भार वर्ग में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। मुकाबलों में रोहतक के गांव लाहली की टीम ने जींद के हरिगढ़, हिसार के गांव राजली की टीम ने डीएवी स्कूल, जुआं ने पानीपत के पट्टीकल्याणा, रोहतक चिड़ी ने गुमड़, चिरस्मी ने जाहरी और पानीपत के जौंधन कलां की टीम ने राठधना की टीम को हराया।
विज्ञापन

विधायक देवेंद्र कादियान ने मुख्य अतिथि के रूप में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कबड्डी जैसे पारंपरिक खेल युवाओं को नशे से दूर रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। युवाओं को खेलों के साथ पढ़ाई पर भी ध्यान देना चाहिए, ताकि वे अपने परिवार, गांव और प्रदेश का नाम रोशन कर सकें। इस अवसर पर सरपंच जसबीर, सुरेश, बोनी, पालेराम, रोहताश, धर्मबीर नंबरदार, कर्मबीर, हरीश व मोनू भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें