फोटो : 09: सोनीपत के खरखौदा एसडीएम कार्यालय में लगाए गए समाधान शिविर में लोगों की समस्याएं सुनत
खरखौदा। सोनीपत रोड स्थित एसडीएम कार्यालय में सोमवार को लगाए गए समाधान शिविर में विधायक पवन खरखौदा ने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का आदेश दिया। कहा कि संबंधित अधिकारी समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों को प्राथमिकता पर हल करें।
समाधान शिविर में 12 शिकायत पहुंची। इस दौरान प्रमुख रूप से खंड विकास पंचायत विभाग, मार्केट कमेटी, नगर पालिका खरखौदा, परिवार पहचान पत्र, वृद्धावस्था पेंशन से संबंधित शिकायतें आई जिनका संबंधित विभागों के माध्यम से तुरंत समाधान के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर बाग वाली गली से महिलाएं एकत्रित होकर समाधान शिविर में पहुंची और सीवर ओवरफ्लो होने की बात कही। जन स्वास्थ्य विभाग की चार शिकायतें आने पर विधायक ने कहा कि 70 प्रतिशत शिकायतें समाधान शिविर में आपकी ही आती हैं।
ऐसे में जन स्वास्थ्य विभाग को गंभीरता से काम करने की जरूरत है ताकि लोगों की परेशानी का हल किया जा सके। परिवार पहचान पत्र में कार दर्ज पर पर राशन कार्ड कटने की समस्या को लेकर पांच माह से चक्कर लगा रहे एक युवक की शिकायत पर विधायक ने इस पर जल्द कार्रवाई करने के आदेश दिए।
इस अवसर पर तहसीलदार बिजेंद्र नांदल, नायब तहसीलदार अचिन कुमार, संपदा प्रबंधक नरेश रोहिल्ला, उपमंडल अभियंता सुदेश कुमारी भी मौजूद रही।