फोटो : चंडीगढ़ में उत्कृष्ट समाजसेवा के लिए राज्यपाल से सम्मानित राष्ट्रपति अवार्डी काजल कौशिक
सोनीपत। चंडीगढ़ स्थित राजभवन में राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने समारोह के दौरान राष्ट्रपति अवार्डी एनएसएस स्वयंसेविका काजल कौशिक को उत्कृष्ट समाजसेवा के लिए सम्मानित किया। राज्यपाल ने युवाओं के सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि एनएसएस स्वयंसेवक समाज में सकारात्मक बदलाव के अग्रदूत हैं। विजेता को प्रोत्साहन स्वरूप प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह और 21 हजार रुपये का चेक प्रदान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विनीत गर्ग ने की। हरियाणा के राज्य अधिकारी दिनेश कुमार ने स्वयंसेवकों के गौरवपूर्ण कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया।