फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: लोकनृत्य में जाट कॉलेज रोहतक के हिमांशु प्रथम व टीकाराम की कोमल द्वितीय

Sat, 21 Mar 2026 03:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विजेता प्रतिभागी को पुरस्कृत करते सुरेंद्र दहिया व अन्य। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
सोनीपत। टीकाराम कन्या महाविद्यालय में शुक्रवार को एक दिवसीय राज्यस्तरीय हरियाणवी संस्कृति शैक्षिक उत्सव का आयोजन किया गया।लोकनृत्य एकल स्पर्धा में ऑल इंडिया जाट हीरोज कॉलेज के हिमांशु प्रथम, टीकाराम कन्या महाविद्यालय सोनीपत की कोमल द्वितीय व हिंदू कॉलेज सोनीपत के दीपक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


समारोह के मुख्य अतिथि टीका राम शिक्षण समिति के प्रधान सुरेन्द्र सिंह दहिया ने छात्राओं को हरियाणवी संस्कृति से जुड़ने व उसके संरक्षण के लिए समय-समय पर इस तरह कार्यक्रमों का आयोजन करते रहने के लिए प्रेरित किया। साथ ही अनुशासन में रहने व अच्छे संस्कारों का पालन करना व सोशल मीडिया से दूर रहने का संदेश दिया।
संस्था के महासचिव भूपेंद्र दहिया, कार्यकारिणी के सदस्य अनिल ढुल व यूपीएससी में सफलता प्राप्त करने वाली मानसी डागर भी विशेष रूप से मौजूद रहीं। कॉलेज प्राचार्य गीता ने पुष्पगुच्छ देकर मुख्य अतिथि व सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. उपासना व आयोजन सचिव डॉ. पूनम रहीं।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में कंचन सीधर, सुजाता, डॉ. सुमन मान, डॉ. हेमलता, डॉ़ आशा रानी, डॉ. प्रवेश रापडिया, डॉ. नेहा, डॉ. सविता, डॉ. दिव्याश्री व रीना ने निभाई। विजेता प्रतिभागियों को सुरेन्द्र सिंह दहिया व प्राचार्य गीता ने पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।



इस प्रकार रहे परिणाम

समूह गान : टीकाराम गर्ल्स कॉलेज सोनीपत की रेनू व निशिता प्रथम, ऑल इंडिया जाट हीरोज कॉलेज रोहतक के हिमांशु द्वितीय, जीवीएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन सोनीपत की वर्षा, सविता, वर्षा तृतीय रहीं।

कोलॉज मेकिंग : टीकाराम कन्या महाविद्यालय की ईशिता व अंकिता ने पहला, टीकाराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन की गुंजन व ज्योति राणा ने द्वितीय, टीकाराम कन्या महाविद्यालय की प्रिया व पायल तृतीय रहीं।

फूलझड़ी : टीकाराम कन्या महाविद्यालय की रिचा प्रथम, टीकाराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन की महक जैन द्वितीय, जीवीएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन की संध्या तृतीय रहीं।

रंगोली : हिंदू गर्ल्स कॉलेज सोनीपत की मीनाक्षी प्रथम, टीकाराम कन्या महाविद्यालय की मुस्कान द्वितीय, टीकाराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन की शिवानी तृतीय रहीं।

टॉय मेकिंग : प्रथम टीकाराम कन्या महाविद्यालय की निकिता प्रथम, हिन्दू गर्ल्स कॉलेज की दीक्षा ने द्वितीय, टीकाराम कन्या महाविद्यालय की पद्मिनी ने तृतीय रहीं।

पेंसिल स्केचिंग : हिंदू कॉलेज सोनीपत के ललित पहले, जीवीएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन के विभुति गुप्ता दूसरे, डीसीआरयूएसटी मुरथल की पारुल तृतीय रहीं।

बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट : जीवीएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन की दीप्ति ने प्रथम, टीकाराम कन्या महाविद्यालय की दीपिका ने द्वितीय, हिंदू गर्ल्स कॉलेज की वंशिका ने तृतीय रहीं।

रंगोली : हिंदू गर्ल्स कॉलेज की मीनाक्षी पहले, टीकाराम कन्या महाविद्यालय की मुस्कान दूसरे, टीकाराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन की शिवानी तीसरे स्थान पर रहीं।

स्टैंडअप कॉमेडी : ऑल इंडिया जाट हीरोज कॉलेज रोहतक के जतिन प्रथम, टीकाराम कन्या महाविद्यालय की खुशी व मानसी द्वितीय और जीवीएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन की मीनाक्षी तृतीय रहीं।

हरियाणवी कविता पाठ : ऑल इंडिया जाट हीरोज कॉलेज रोहतक के जतिन प्रथम, हिंदू कॉलेज सोनीपत के नितिन द्वितीय और टीकाराम कन्या महाविद्यालय की आंचल तृतीय रहीं।

विजेता प्रतिभागी को पुरस्कृत करते सुरेंद्र दहिया व अन्य। स्रोत : संस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें