फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बरोदा में विकास का द्वार खोलेगा आईएमटी

Sat, 29 Mar 2025 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के हलका बरोदा के विधायक इंदुराज नरवाल।
विज्ञापन
गोहाना। औद्योगिक मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) स्थापित होने से बरोदा हलके में जहां विकास के द्वार खोलेगा, वहीं स्थानीय लोगों को भी इसका फायदा मिलेगा। क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। गोहाना क्षेत्र में अब तक कोई औद्योगिक क्षेत्र नहीं है। ऐसे में आईएमटी की स्थापना के लिए जमीन अधिग्रहण की जाएगी। बरोदा हलका के विधायक इंदुराज नरवाल ने इस बार पुन: विधानसभा सत्र के दौरान बरोदा में औद्योगिक मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) स्थापित करवाने की मांग उठाई। उनकी मांग पर सरकार ने आईएमटी स्थापित करने की घोषणा की। बरोदा हलका में वर्ष 2020 में उप चुनाव हुआ था। तब सरकार ने हलके में आईएमटी स्थापित करने का वादा किया था।
विज्ञापन

विधायक इंदुराज नरवाल ने लगातार चार वर्ष तक इस मुद्दे को विधानसभा में पुरजोर तरीके से उठाया। इस बार विधानसभा सत्र के दौरान उन्होंने इस मांग को दोबारा सदन में रखा। वीरवार को सत्र में इस मुद्दे को लेकर बहस भी हुई।
विधायक ने कहा कि सरकार ने प्रदेश में 10 आईएमटी स्थापित करने की घोषणा की है, लेकिन इसमें बरोदा हलके का जिक्र नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को उप चुनाव के दौरान की गई आईएमटी की घोषणा को भी याद दिलाया। इस बात पर मुख्यमंत्री ने सदन में खड़े होकर आश्वासन दिया कि सरकार जल्द ही जमीन अधिग्रहण कर आईएमटी का निर्माण करवाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री ने विधायक को भी जमीन अधिग्रहण करवाने में सहयोग देने की मांग की।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि आईएमटी के निर्माण से क्षेत्र में औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलने के साथ हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा। स्थानीय अर्थव्यवस्था सशक्त होगी। वह सरकार से लगातार संवाद कर इस परियोजना को जल्द मूर्तरूप दिलाने के लिए प्रयासरत रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें