फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हरियाणा ने राष्ट्रीय महिला खो-खो स्पर्धा में जीता कांस्य पदक

Sat, 29 Mar 2025 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 27- सोनीपत के सेक्टर-23 निवासी एवं हरियाणा खो-खो टीम की कप्तान पूनम रानी ट्रॉफी व पदक दिखा
विज्ञापन
सोनीपत। दिल्ली के चाणक्यपुरी में आयोजित की गई राष्ट्रीय महिला खो-खो प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम ने कांस्य पदक जीता है। यह प्रतियोगिता 21 से 24 मार्च तक आयोजित की गई थी। इसमें विभिन्न प्रदेशों की टीमों ने भाग लेकर जीत के लिए जोर लगाया।
विज्ञापन

हरियाणा टीम की कप्तान सोनीपत के सेक्टर-23 निवासी पूनम रानी के नेतृत्व में सभी खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरा जोर लगाया। टीम के प्रबंधक तरुण कुमार व प्रशिक्षक शिखा ने कांस्य पदक जीतने पर सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। पूनम रानी ने बताया कि दिल्ली के चाणक्यपुरी के स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में आयोजित राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम ने शुरुआत से ही शानदार खेल दिखाया। उन्होंने बताया कि लीग मैच में हमारा पहला मुकाबला राजस्थान के साथ हुआ, जिसमें हमारी टीम ने एकतरफा मुकाबले में राजस्थान की टीम को एक पारी से हराते हुए जीत दर्ज की थी।
टीम ने दूसरे मैच में कर्नाटक, तीसरे मैच में ओडिशा व चौथे मैच में गुजरात की टीम को हराते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था, जहां उनका मुकाबला आंध्र प्रदेश के साथ हुआ। कड़े मुकाबले में हरियाणा की टीम ने आंध्र प्रदेश को हराते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।
विज्ञापन

महाराष्ट्र की टीम के साथ हुए सेमीफाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर हुई। हालांकि हरियाणा की टीम को एक अंक से हार का सामना करते हुए कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

फोटो 27- सोनीपत के सेक्टर-23 निवासी एवं हरियाणा खो-खो टीम की कप्तान पूनम रानी ट्रॉफी व पदक दिखा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें