फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार-बार चुनाव से नहीं होते जरूरी काम : कुलपति

Tue, 09 Sep 2025 02:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 16- सोनीपत के राई स्थित डॉ. बीआर आंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सम्मेल
विज्ञापन
सोनीपत। बार-बार चुनाव होने से लोगों के अपने आवश्यक कार्य नहीं हो पाते हैं क्योंकि सभी अधिकारी चुनाव में व्यस्त हो जाते हैं। यह बात राजीव गांधी एजुकेशन सिटी, राई स्थित डॉ. बीआर आंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में एक राष्ट्र, एक चुनाव, सांविधानिक, संघीय एवं लोकतांत्रिक आयाम पर राष्ट्रीय सम्मेलन में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. देविंद्र सिंह ने कही।
विज्ञापन

तीसरे दिन के सम्मेलन में मुख्य वक्ता छत्तीसगढ़ के एचएनएलयू के कुलसचिव प्रो. डॉ. दीपक कुमार श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि बहादुरगढ़ के डीसीपी आईपीएस मयंक मिश्रा रहे। कुलपति ने कहा कि ज्यादातर लोग अपने रोजगार के लिए दूसरे प्रदेश एवं अन्य देशों में चले जाते हैं। इससे इनकी हर चुनाव में भागीदारी सुनिश्चित करना कठिन है।
मुख्य वक्ता डॉ. दीपक श्रीवास्तव ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान आचार संहिता के कारण भर्तियों व प्रशासनिक कार्यों के रुकने से सरकारी तंत्र प्रभावित होता है। विशिष्ट अतिथि मयंक मिश्रा ने कहा कि चुनाव के चलते पुलिस आमतौर पर जनता के कल्याण के अपने मूल कार्य से वंचित रह जाती है।
विज्ञापन

बार-बार चुनाव होने से आर्थिक खर्च बढ़ता है। उन्होंने एक राष्ट्र, एक चुनाव पर छात्रों से भी सुझाव मांगे। कुलसचिव डॉ. आशुतोष मिश्रा ने कहा कि देश के सभी लोगों, विद्वानों व राजनीतिक दलों को एकमत बनाने की आवश्यकता है।

फोटो 16- सोनीपत के राई स्थित डॉ. बीआर आंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सम्मेल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें