सोनीपत में गहराते कोहरे से रेलवे यातायात लगातार प्रभावित हो रहा है। ट्रेनों की रफ्तार धीमी होने का खामियाजा दैनिक यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। मंगलवार को भी घने कोहरे के कारण लंबी दूरी की ट्रेनें घंटों देरी से चली। कालका शताब्दी एक्सप्रेस रद्द रही। अमृतसर एक्सप्रेस 13 घंटे, आम्रपाली एक्सप्रेस 12 घंटे, बठिंडा एक्सप्रेस 6 घंटे तो अमृतसर-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस तीन घंटे तक देरी से चल रही है। जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
जिले में कोहरे के कारण ट्रेनों के देरी से चलने का सिलसिला लगातार जारी है। मंगलवार को भी लंबी दूरी की दर्जन भर ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से चली। अपने गंतव्य पर जाने के लिए स्टेशन पर पहुंचे यात्री कोहरे के कांपते हुए ट्रेनों का इंतजार करते रहे। ट्रेनों के देरी से चलने के कारण दैनिक यात्रियों को ज्यादा परेशानियां उठानी पड़ रही है। सुबह के समय काम पर जाने वाले यात्रियाें की स्टेशन पर भीड़ लगी रही। ट्रेन के आते ही यात्री चढ़ने के लिए आतुर रहे। लंबी दूरी की ट्रेनों के देरी से चलने के कारण सवारी गाड़ियां भी एक से डेढ़ घंटे तक की देरी से चली। सुबह के समय जो भी ट्रेन रेलवे स्टेशन पर पहुंची, उसी में यात्रियों की भारी भीड़ रही।
देरी से चल रही यह ट्रेनें
गाड़ी संख्या ट्रेन का नाम देरी
14034 जम्मू मेल 01:05 घंटे
14054 हिमाचल एक्सप्रेस 03:12 घंटे
12312 नेताजी एक्सप्रेस 01:35 घंटे
18102 मूरी एक्सप्रेस 02:23 घंटे
04450 पानीपत-नई दिल्ली मेमू 01:30 घंटे
04472 पानीपत-गाजियाबाद मेमू 01:24 घंटे
04910 पानीपत-दिल्ली मेमू 01:22 घंटे
04964 पानीपत-नई दिल्ली लेडिज स्पेशल 01:12 घंटे
04406 कुरुक्षेत्र-हजरत निजामुद्दीन मेमू 01:12 घंटे
04178 कुरुक्षेत्र-दिल्ली मेमू 01:03 घंटे
11078 झेलम एक्सप्रेस 04:12 घंटे
12058 जन शताब्दी एक्सप्रेस 01:50 घंटे
04588 पानीपत-दिल्ली मेमू 01:00 घंटे
14508 बठिंडा एक्सप्रेस 06:22 घंटे
12460 अमृतसर-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस 03:35 घंटे
12058 दादर एक्सप्रेस 04:39 घंटे
अप लाइन की ट्रेनें
15707 आम्रपाली एक्सप्रेस 12:35 घंटे
11057 अमृतसर एक्सप्रेस 13:23 घंटे
12919 मालवा एक्सप्रेस 08:19 घंटे
12497 शान ए पंजाब एक्सप्रेस 01:44 घंटे
12011 कालका शताब्दी एक्सप्रेस रद्द
04449 नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र मेमू 01:08 घंटे
11841 गीता जयंती एक्सप्रेस 05:00 घंटे
12925 पश्चिम एक्सप्रेस 01:43 घंटे
रेलवे अधिकारी के अनुसार
कोहरे के कारण रेलवे यातायात प्रभावित रहा है। ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी ये चल रही हैं। जिससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। मौसम साफ होने के बाद ही ट्रेनों का परिचालन सामान्य हो सकेगा।
-दीपक कुमार, जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे, दिल्ली।