फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कहीं अनहोनी का कारण न बन जाए अवैध भंडारण

Sun, 09 Feb 2025 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। गांव खुरमपुर के पास रिहायशी क्षेत्र के बीच प्लॉट के अंदर अति ज्वलनशील पदार्थ का अवैध भंडारण करके रखा गया था। ऐसे में यहां सुरक्षा को लेकर कोई इंतजाम नहीं थे। अगर कोई अनहोनी हो जाती तो पूरा रिहायशी क्षेत्र इसकी जद में आ सकता था। ऐसे में अगर कोई अनहोनी हो जाती और आग लग जाती तो रिहायशी क्षेत्र में बड़ा नुकसान होने की आशंका थी। इसके कारण होने वाले जान-माल के नुकसान से इंकार नहीं किया जा सकता। आरोपियों की तरफ से अपने छोटे से फायदे के लिए तेल के ड्रम गांव में ही रखे गए थे।
विज्ञापन




हाईवे से जाने वाले टैंकर से लेते हैं डीजल व पेट्रोल

खरखौदा-आसौदा मार्ग से रोजाना सैकड़ों टैंकर अन्य राज्यों की तरफ जाते हैं। आसौदा में स्थित रिफाइनरी से टैंकर स्थानीय आते हैं। ऐसे में इस मार्ग पर टैंकरों से तेल चोरी के गड़बड़झाले को अंजाम देने का शक है। पहले भी इस प्रकार के मामले सामने आते रहे हैं। 18 अक्तूबर, 2024 को भी खुरमपुर से 28 ड्रम ज्वलनशील पदार्थ बरामद किया था। इसमें छह ड्रम पेट्रोल, पांच ड्रम डीजल व 14 ड्रम थिनर था। ऐसे में अंदेशा है कि टैंकर से चोरी छिपे ज्वलनशील पदार्थ निकालकर बेचा जाता था। जिसे मुनाफे के बाद आरोपी आगे बेचते हैं।



अवैध पटाखा फैक्टरी में हो गया था ब्लास्ट

खरखौदा के गांव रिढाऊ में 28 सितंबर, 2024 को ग्रामीण के घर में चलाई जा रही अवैध पटाखा फैक्टरी में ब्लास्ट हो गया था। इसमें बच्चे व दो महिलाओं की जान चली गई थी। उसके बावजूद भी ज्वलनशील पदार्थ के अवैध भंडारण को लेकर सबक नहीं लिया जा रहा।
विज्ञापन




-
छापा डालकर पेट्रोल-डीजल पकड़ा है। रिहायशी क्षेत्र में भंडारण बड़े हादसे का कारण बन सकता है। आरोपियों ने हाईवे से गुजरने वाले टैंकर से डीजल-पेट्रोल लेने की बात कही है। पुलिस अब इस मामले में विशेष निगरानी रख इस पर शिकंजा कसेगी।
विज्ञापन


- बीर सिंह, थाना प्रभारी खरखौदा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें