फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर और जीटी रोड पर 31 गांवों में कट रहीं अवैध कॉलोनियां, पुलिस को मुकदमा दर्ज करने को भेजी लिस्ट

विज्ञापन
अवैध कालोनी में जेसीबी से गिराया जा रहा अवैध निर्माण (फाइल फोटो) - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। शहर के साथ ही जीटी रोड के आसपास अवैध कॉलोनियां काटकर लोगों की मेहनत की कमाई लूटने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया गया है। डीटीपी ने लोगों को लुटने से बचाने के लिए उन जगहों की लिस्ट जारी की है, जहां अवैध कॉलोनियां काटी जा रही हैं। इनमें रेवली, कामी रोड, गोहाना रोड, देवडू रोड, कुंडली, नाथूपुर, जांटी कला, राई, जठेड़ी समेत 31 जगह काटी गई कॉलोनी शामिल है। डीटीपी ने इस लिस्ट को सभी तहसीलदार व नायब तहसीलदार को भेजकर अपने यहां बोर्ड पर लगाने के लिए भी कहा है। जिससे वहां रजिस्ट्री कराने वाले उसमें देखकर जांच कर सके कि वह प्लॉट अवैध कॉलोनी में खरीद रहे हैं या वैध कालोनी में। इसके साथ ही यह लिस्ट पुलिस के पास भी भेजी गई है, जिससे इन पर मुकदमा दर्ज हो सके।
विज्ञापन

सोनीपत शहर के आसपास के कई गांवों की जमीन में अवैध रूप से कॉलोनी काटी गई है और उनमें प्लॉट बेचकर लोगों को लूटना शुरू कर दिया गया है। लोगों को जिला योजनाकार विभाग से कॉलोनी वैध बताकर प्लॉट बेच दिए जाते हैं और उसके बाद प्लॉट लेने वाला खुद को ठगा हुआ महसूस करता है। क्योंकि उसमें नक्शा पास नहीं होता है और वह कोई निर्माण भी नहीं कर सकता है। इस तरह की अवैध कॉलोनियां नाहरी में लामपुर बॉर्डर पर सबसे ज्यादा काटी जा रही है। इसके अलावा देवडू रोड, कामी रोड, गोहाना रोड, रेवली गांव के पास भी अवैध कॉलोनियां काटकर लोगों को ठगने का बड़ा खेल चल रहा है। जहां लोगों को प्लॉट बेचे जा रहे है और अब लोगों को कालोनी अवैध होने का पता चलने पर परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस तरह के मामले सामने आने के बाद डीटीपी अरविंद्र ढुल्ल ने सभी तहसीलदार व नायब तहसीलदार को अपने यहां लगाने के लिए एक लिस्ट भेजी है, जिनपर अवैध कालोनियों के गांव के नाम के साथ ही जगह व खसरा नंबर भी लिखा हुआ है। इससे तहसील के अंदर भ्रष्टाचार भी बंद हो सकेगा, जहां अवैध कालोनियों में रजिस्ट्री कर दी जाती है। इसके साथ ही कहा गया है कि इन जगहों पर कोई प्लॉट बेचता है तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी होगी। इसके लिए पुलिस को डीटीपी ने लिस्ट के साथ ही कालोनी काटने वालों के नाम व अन्य जानकारी भेजी है, जिससे उनपर मुकदमा दर्ज हो सके।
इन जगहों पर काटी गई अवैध कॉलोनी
-लहराड़ा गांव के आसपास की जमीन
-ककरोई गांव में महलाना रोड
-रेवली गांव के आसपास की जमीन
-पट्टी मुसलमान की जमीन में देवडू रोड व कामी रोड
-पट्टी जाटान में कामी रोड
-हरसाना कलां में रेलवे फाटक के पास
-बैंयापुर में रेलवे लाइन के पास
-गढ़ी ब्राह्मान में गोहाना रोड
-नाहरी में लामपुर बॉर्डर के पास
-कुंडली में एनएच 44 व जांटी रोड पर
-नाथूपुर गांव के आसपास की जमीन
-वाजिदपुर सबौली में आईटीबीपी कैंप के पास
-जांटी कला गांव के आसपास की जमीन
-राई में नेशनल हाईवे 44 के आसपास की जमीन
-जठेड़ी में सीएनजी पंप के पीछे
-बहालगढ़ में एनएच 44 व चौक के आसपास
-असावरपुर गांव के आसपास की जमीन
-खंदाई गांव के आसपास की जमीन
-कैलाना में सरकारी स्कूल के आसपास
-सैदपुर में थानाकलां रोड के पास
-रोहणा गांव में आसपास की जमीन
-फिरोजपुर बांगर में दिल्ली बॉर्डर के आसपास
-जटोला में जटोला से फिरोजपुर बांगर रोड
-हलालपुर में हलालपुर से फिरोजपुर बांगर रोड व जटोला रोड
-खरखौदा में खरखौदा बाईपास
-गन्नौर गांव के आसपास की जमीन
-गन्नौर में बड़ौत गांव के आसपास की जमीन
-टेहा गांव के आसपास की जमीन
-बड़ी गांव के आसपास की जमीन
-चिरस्मी गांव के आसपास की जमीन
-भिगान गांव के आसपास की जमीन
लॉकडाउन में ढील के बाद यहां काटी अवैध कॉलोनी
डीटीपी अरविंद्र ढुल्ल ने बताया कि लॉकडाउन में जहां सबकुछ बंद था। अब छूट मिली तो अवैध कॉलोनी काटने का काम शुरू कर दिया गया। उनके अनुसार खरखौदा में रोहतक से सांपला रोड बाईपास व गन्नौर के बड़ौत में बेगा रोड पर अवैध कॉलोनी पर काम शुरू कर दिया गया। इन सभी के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को शिकायत दी गई, जबकि इनको पहले नोटिस भेजा गया था।
विज्ञापन

वर्जन
सोनीपत शहर के आसपास और जीटी रोड के अलावा भी खरखौदा व गन्नौर में कई जगह अवैध रूप से कॉलोनियां काटी जा रही हैं। जिनको नोटिस दिए गए थे और अब उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को पुलिस को सूची भेजी गई है। इसके साथ ही तहसील व उप तहसील में बोर्ड पर लिस्ट लगाने के लिए भेजी गई है, जिससे आम लोगों से प्लॉट के नाम पर लूट नहीं हो सके।
विज्ञापन

- अरविंद्र ढुल्ल, डीटीपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें