फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में बिजली बिल पिछले साल के औसत से भेजा, ज्यादा लगने पर रीडिंग से कराए ठीक: रणजीट चौटाला

विज्ञापन
सेक्टर 15 में बार एसोसिएशन के प्रधान अनूप दहिया के आवास पर बातचीत करते बिजली मंत्री रणजीत चौटाला - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। बिजली मंत्री रणजीत चौटाला ने कहा कि लॉकडाउन के बिजली बिल किसी जगह ज्यादा आने की शिकायत मिल रही है। यह बिल पिछले छह महीनों के बिल निकालकर सबसे कम दो महीने के बिल के आधार पर भेजे गए है। उसके बावजूद किसी का बिल ज्यादा लग रहा है तो वह बिजली अधिकारियों से संपर्क करके मीटर की जांच करा सकते हैं और उसके आधार पर बिल कराकर उसे जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन

बिजली मंत्री ने कहा कि कोरोना के दौर में जहां पहले लॉकडाउन के कारण परेशानी हुई है, वहीं इस समय भी परेशानी कम नहीं है। ऐसे में बिजली निगम से किसी को परेशानी नहीं हो, उसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। वे सोमवार को सेक्टर 15 में जिला बार एसोसिएशन के प्रधान अनूप दहिया के आवास पर पहुंचे थे।
बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि मध्यम व सूक्ष्म उद्योग वालों को बिजली बिल में दस हजार रुपये की पूरी छूट दी गई है तो अन्य को 25 प्रतिशत तक की छूट दी गई है। इसके अलावा घरेलू बिल पर सरचार्ज माफ किया गया है। रणजीत चौटाला ने कहा कि प्रदेश में लाइन लॉस जहां 2014 में 30 प्रतिशत था, वह इस समय 14 प्रतिशत पर पहुंच गया है। इस तरह से बिजली निगम का घाटा कम हुआ है और लोगों को ज्यादा बिजली मिल रही है। उन्होंने कहा कि ट्यूबवेल के कनेक्शन लेने के लिए 82 हजार फार्म आए थे, लेकिन जब उनकी जांच कराई गई तो उनमें से केवल 9039 ही ऐसे मिले जो अपने फार्म के अलावा फीस व अन्य कार्रवाई पूरी कर चुके थे। उनको कनेक्शन देने शुरू कर दिए और अब लगभग दो हजार ऐसे बचे है, जिनको कनेक्शन देने बाकी है जो जल्द ही पूरा काम हो जाएगा। बिजली मंत्री ने बरोदा से उप चुनाव में भाजपा व जजपा में किसको चुनाव लड़ाने की बात सांसद रमेश कौशिक पर टाल दी। उन्होंने कहा कि सांसद रमेश कौशिक संगठन में शामिल हैं और इस बारे में वह ज्यादा जानकारी रखते है। जिसपर सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि बरौदा विधानसभा के उप चुनाव में भाजपा ही अपना प्रत्याशी उतारेगी। वहां से प्रत्याशी कौन होगा, यह चुनाव के समय ही संगठन तय करेगा। इस दौरान उनके साथ बार एसोसिएशन के प्रधान अनूप दहिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें