फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एफआईआर वापस न लेने पर निगम चुनाव का करेंगे बहिष्कार

Wed, 25 Feb 2026 05:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत नगर निगम कार्यालय में बैठक के दौरान नारेबाजी करते सफाई कर्मचारी। स्रोत : मंच 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। ठेका सफाई कर्मचारी एकता मंच के बैनर तले सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम पार्क में बैठक की। प्रधान मुकेश टांक ने बताया कि नगर निगम अधिकारी व सरकार के नुमाइंदे संविदा सफाई कर्मचारियों का लगातार शोषण कर रहे हैं। संविदा कर्मचारियों को 19 सितंबर 2025 को निगम को पेरोल पर लिया जाना था लेकिन आज तक नहीं लिया गया।
टांक ने कहा कि पुरानी कंपनियों को टेंडर दिया गया था। उनकी ओर से भी सफाई कर्मचारियों को वर्ष 2019 से 2021 तक के एरियर और पे रोल नहीं दिया गया है। इसके बाद सफाई कर्मचारियों ने अधिकारियों के खिलाफ सिविल लाइन थाने में शिकायत दी जिस पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया कि या तो सफाई कर्मचारियों को न्याय दिया जाए या इन पर दर्ज एफआईआर वापस ली जाए। अगर सफाई कर्मचारियों पर दर्ज एफआईआर वापस नहीं ली गई तो सफाई कर्मचारी नगर निगम चुनाव का विरोध करेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान सह सचिव युधिष्ठिर, सचिव सावन कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुकेश कर्मा, उप प्रधान रविंद्र, कोषाध्यक्ष विजय तोमर, रितेश, कश्मीरी लाल, आशु, राहुल, रामू, सोनू, माया, सुनीता, पिंकी, प्रमिला,आरती भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें