फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: स्वयंसेविकाओं ने निकाली सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली

विज्ञापन
गांव बैंयापुर में जागरूकता रैली निकालती हिंदू गर्ल्स कॉलेज की एनएसएस की स्वयंसेविकाएं। स्रोत : 
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

सोनीपत। हिंदू गर्ल्स कॉलेज में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर के दूसरे दिन बुधवार को सुबह के सत्र में योग अभ्यास कराया गया। इसमें भारतीय योग संस्थान से जुड़े योग प्रशिक्षक जगबीर लोहचब ने स्वयंसेविकाओं को विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया।
स्वयंसेविकाओं ने गांव बैंयापुर की चौपाल में ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। ट्रैफिक पुलिस के एसएचओ संदीप और हरियाणा पुलिस के गुरमील ने छात्राओं एवं ग्रामीणों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। इसके बाद स्वयंसेविकाओं ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज की उप प्राचार्य डॉ. अनीता गोयल, अरुण बंसल और विजय ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के बाद स्वयंसेविकाओं ने ग्रामीणों को उद्यमिता से संबंधित जानकारी दी। इस दौरान स्वरोजगार के अवसर, लघु एवं कुटीर उद्योगों, स्वयं सहायता समूहों आदि की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें