फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आज के बाद सप्ताहभर उमस और गर्मी का रहेगा असर

Thu, 09 Jul 2026 10:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के आरके काॅलोनी, मुरथल ​स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय परिसर में भरा बारिश का पान
विज्ञापन
सोनीपत। सोनीपत में तीन दिन से सक्रिय मानसून अब कमजोर पड़ने लगा है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार शुक्रवार तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके बाद मानसून करीब एक सप्ताह के लिए विराम ले सकता है। इस दौरान तापमान में बढ़ोतरी के साथ उमस लोगों की परेशानी बढ़ाएगी।
विज्ञापन




मौसम वैज्ञानिक का अनुमान है कि 18 जुलाई के आसपास नया निम्न दबाव क्षेत्र बनने के बाद बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से 6 जुलाई से जिले में लगातार बारिश हो रही थी।
इस दौरान अधिकांश क्षेत्रों में प्रतिदिन औसतन 10 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई। अब दिल्ली-एनसीआर समेत सोनीपत में बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ रही हैं। वीरवार सुबह मौसम सुहावना रहा और न्यूनतम तापमान में गिरावट से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इससे उमस का असर बढ़ेगा। बारिश के चलते जिले की वायु गुणवत्ता में भी सुधार दर्ज किया गया और एक्यूआई 125 पर पहुंच गया।
24 घंटे में सोनीपत ब्लॉक में 13 मिमी, राई में 12 मिमी, गन्नौर में छह मिमी और खानपुर कलां में पांच मिमी बारिश दर्ज की गई। गोहाना और खरखौदा में बारिश नहीं हुई। बारिश से किसानों के चेहरे पर मुस्कान आई है।
धान की रोपाई के लिए खेत तैयार किए जा रहे हैं और सिंचाई का खर्च भी कम हुआ है। हालांकि, कई स्थानों पर जलभराव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मुरथल स्थित आरके कॉलोनी के राजकीय विद्यालय परिसर में पानी भर गया।
नेशनल हाईवे-44 पर राई और कुराड़ के समीप भी जलभराव देखने को मिला। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में दिक्कतें हुईं। शहर में कीचड़ से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें