फोटो : सोनीपत के गांव समसपुर गामड़ा में एससी चौपाल का उद्घाटन करते विधायक देवेंद्र कादियान। स्र
गन्नौर। गांव समसपुर गामड़ा में विधायक देवेंद्र कादियान ने करीब 36 लाख रुपये से तैयार और प्रस्तावित विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। उन्होंने 18 लाख रुपये से बनी एससी चौपाल का उद्घाटन किया। इसके बाद करीब 17.72 लाख रुपये से मुख्य चौक से धर्मबीर के घर तक बनने वाली गली के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान सरपंच गुरमेल धनखड़, अनिल, ओमप्रकाश वाल्मीकि, गुरदीप सैनी, सुरजीत, ओमबीर, नरेश, राजेश, महेश त्यागी, नरेंद्र यादव भी मौजूद रहे। संवाद